Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पत्रकारों और समाजसेवियों को किया सम्मानित
SIDHARTHNAGAR NEWS: रविवार को दोपहर 3 बजे बढ़नी लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दीपावली की मिठाई खिलाई और उपहार देकर उनका सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में पत्रकारों को ससम्मान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित पत्रकारों में सलमान हिन्दी,विकास सिंह हाड़ा, शंभु तिवारी, श्यामदेव यादव, उदय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कद्दूस, परमात्मा उपाध्याय, नंदलाल आजाद, पवन यादव, श्यामदेव यादव, विंध्याचल शुक्ल, चन्दलाल, अर्जुन यादव, जियाउल्हक सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकार शामिल थे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मलगहिया निवासी मारूफ आलम को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने गांव में सार्वजनिक स्थानों सहित लगभग 50 से अधिक खंभों पर दीपावली से पहले स्वयं अपने खर्च पर लाइटें लगाकर गांव को रोशन किया, जिसे सभी ने सराहा और सम्मानित किया। इस अवसर पर मो. इब्राहिम बाबा, प्रदेश सचिव मो. जावेद, मसूद आलम, राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सर्वेश मिश्रा सहित अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।