Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: थाना पवारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मौके पर ₹19,700 की नगदी, 52 ताश के पत्ते, तलाशी के दौरान ₹5,765 नकद, 06 मोटरसाइकिल और 01 बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पवारा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जो कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अमोध में की गई थी। अभियुक्त भोलानाथ,जटाशंकर, अब्दुल हमीद,पन्नू उर्फ पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह. आशीष चैरसिय,रामू सिंह, राजेन्द्र चैरसिया,राणा प्रताप सिंह गिरफ्तार किया गया है। इनके पास सेमालफड़ से ₹19,700 नगद,तलाशी में ₹5,765 अतिरिक्त नगद, 52 ताश के पत्ते06 मोटरसाइकिल, 01 बोलेरो गाड़ी बरामद किया गया है।
अभियुक्तों पर दर्ज मुकदम
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पवारा पर मु0अ0सं0 150/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त आरोपी जटाशंकर के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस टीम में उ0नि0 लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,उ0नि0 जय प्रकाश प्रसाद,उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप गौड़, उ0नि0 बाबूलाल साहनी,हे0का0 सर्वेश तोमर,का0 धनंजय यादव,. का0 रामनिवास यादव, का0 रोहित कुमार,का0 अनिल यादव,का0 पंकज कुमार शामिल रहे।