सरायख्वाजा पुलिस ने (ब्म्प्त्) पोर्टल के माध्यम से 35 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल किए गए बरामद

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस ने तकनीकी प्रयासों के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल प्रणाली के माध्यम से सतत तकनीकी प्रयास किए गए। थाना स्तर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर कांस्टेबल दीपक वर्मा एवं आरक्षी अचल यादव द्वारा संबंधित मोबाइल के आईएमईआई नंबर ट्रैक कर तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात सुपुर्द किए गए। थाना सरायख्वाजा पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *