Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा दिए गए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश
BHADOHI NEWS: सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को एमबीएस अस्पताल व सीएचसी सुरियावां के इमरजेंसी का निरीक्षण किया। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर सभी चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने निर्देशित किया गया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए आकस्मिक सेवाएं मरीजों को ससमय प्रदान कराए। तत्पश्चात सीएमओ महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही के लेबर रूम एवं आकस्मिक कक्ष का निरीक्षण किया। जहां पर मरीज आंचल को देखने के लिए ऑन कॉल डॉ.निशांत गुप्ता बाल रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया था। उन्होंने वहां पर भी सभी को निर्देशित किया गया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए आकस्मिक सेवाएं मरीजों को ससमय प्रदान किया जाए।