दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में रही खूब भीड़-भाड़

पूजा के लिए भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी के मूर्तियों की हुई जमकर बिक्री

BHADOHI NEWS: दीपों का पर्व दीपावली की पूर्व संध्या यानी छोटी दीपावली पर रविवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रीगणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाइयों, खिलौनों, मिट्टी के दीयों आदि की खरीदारी की। इस दौरान पूरा नगर रौशनी से जगमगा उठा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की। त्योहार के दिन पूजा करने के लिए बाजार में भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी के मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। जहां पर मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग अधिक रही। मिट्टी के दीयों की भी खूब बिक्री हुई और इन दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दीपावली की पूजा में मिठाइयों का विरोध महत्त्व होता है। इसको देखते हुए मिठाई के विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जहां पर ग्राहक पहुंचकर अपने मनपसंद की मिठाइयों की खरीदारी करते रहें। ब्रांडेड डिब्बा बंद मिठाइयों की भी खूब मांग रही। नगर में जगह-जगह पर लाई, चिउड़ा, गट्टा और चीनी के बनी खिलौनों की दुकानें सजी रहीं। जहां पर पहुंचकर लोगों ने सामानों की खरीदारी की। वहीं पटाखों की भी खूब जमकर बिक्री हुई। जिससे हर तरफ धूम-धडाम की आवाजें सुनाई देती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *