अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त धराया

अभियुक्त था किसी अपराध को करने के फिराक में

BHADOHI NEWS: थाना की पुलिस टीम के हत्थे रविवार को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त चढ़ गया। जो अपराध करने के फिराक में था। पुलिस अभियुक्त के अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।
स्थानीय थाना की पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त लवकुश सरोज उर्फ मोसम्मी पुत्र शिवकुमार सरोज निवासी ग्राम महदेपुर कैय्यर मऊ थाना औराई को ग्राम महदेपुर कैय्यर मऊ जाने वाली तिराहा संवरा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर श दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध
स्थानीय थाना पर धारा- 3ध्25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना के प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, कांस्टेबल भूपेंद्र राय, योगेश चहल व रंजीत सिंह आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *