शरीर के साथ पर्यावरण की देखभाल है जरुरीरू अताउल

भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा
BHADOHI NEWS: भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में रविवार को नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चैराहा से पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और उसमें शामिल हुए। इस दौरान अताउल अंसारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम के साथ स्वच्छ वातावरण का होना बहुत जरूरी है। सभी लोग आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें। अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्वच्छ वातावरण देश की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और एक सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा देता है। साइकिल यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, पूरेटीका, जौहरपुर, दीवानपुर, सरई मिश्रानी, सरई राजपूतानी, खरगपुर, सारीपुर, डेहरिया दयाराम, हीराचक डेहरिया, माधोपुर, पर्वतपुर, लोहरा के आसपास का भ्रमण लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर राम श्रृंगार चैधरी एडवोकेट, प्रवीण श्रीवास्तव, श्यामसुंदर बिंद, जगदीश यादव, खन्ना बिंद, सरफराज अहमद, महमूद आलम, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल, अबरार हाशमी, कार्तिक सुनील, कमलेश कश्यप, प्रमोद मौर्य, प्रेम गुप्ता, सीताशरण गौतम, अबू हुरैरा, अजीत यादव, हमजा अंसारी, विराट चैधरी, फैज शेख, सुंदरम चैधरी, अनिल बिंद, जिगर गुप्ता, गोपाल चैधरी, फैज आलम व हिमांशु चैधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *