Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इटावा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रम्पुरा थाना ऊसराहार निवासी आशीष कुमार पुत्र स्व. सूरज सिंह ने 17 अक्टूबर 2025 को थाना ऊसराहार में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र अर्थव उर्फ क्रिश (उम्र करीब 13 वर्ष) नाराज होकर घर से चला गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 234/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर गुमशुदा बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सतत प्रयासों के बाद मात्र 48 घंटों के भीतर ही बालक को इटावा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बालक की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली और इटावा पुलिस सहित एसएसपी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।