उदी सबस्टेशन में स्टाफ को मिठाई और गिफ्ट भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

ETAWA NEWS: दीपावली के पावन पर्व पर विधुत सब स्टेशन उदी मोड़ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर बहादुर सिंह चौहान ने समस्त स्टाफ को मिठाई और गिफ्ट भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया और दीपावली के त्योहार को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया। अमर बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में मनाया गया यह कार्यक्रम एक यादगार पल बन गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बांटीं और दीपावली के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के अंत में, सभी ने एक साथ बैठकर दीपावली की महत्ता पर चर्चा की और आने वाले त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दीं। दीपावली खुशी का त्यौहार है हम सब को एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक व प्रसंता के साथ मनाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *