Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

थाना भरेह पुलिस की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की
ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना भरेह पुलिस ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के बीच खुशियाँ बाँटकर अनोखी मिसाल पेश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना भरेह पुलिस टीम ने क्षेत्र में सामाजिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष जगदीश भाटी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस टीम ने मिठाई और फूलझड़ियाँ वितरित कर सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी को सुरक्षित और स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया तथा पटाखों के प्रयोग में सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पुलिस का उद्देश्य समाज में खुशियाँ बाँटना, विश्वास को सुदृढ़ करना और महिलाओं-बालिकाओं में आत्मविश्वास तथा सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।