Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भीड़ के कारण नगर के लिप्पन तिराहा पर उत्पन्न हो जा रही थी जाम की समस्या
भदोही। दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। अंतिम समय तक मां लक्ष्मी व भगवान गणेश के मूर्तियों की खरीदारी होती रही। नगर में जगह-जगह सड़क किनारे मूर्तियों की दुकानें सजी रहीं। जहां पर लोगों की भीड़-भाड़ देखी गई। जिसके चलते जाम की भी समस्या उत्पन्न हो गई।
दीपावली पर मिठाइयों का काफी महत्व है। ऐसे में जमकर मिठाइयों की बिक्री हुई। मिठाई विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जहां पर पहुंचकर लोगों ने अपने मनपसंद की मिठाइयों की खरीदारी की। पूजा के लिए लड्डू व लोगों को बधाई देने के लिए लड्डू सहित अन्य मिठाइयों की खरीदारी की गई। डिब्बा बंद मिठाइयों की बिक्री भी कम नहीं रहीं। इसके साथ ही लोगों ने ड्रॉई फ्रूट आदि को खरीदा। रोशनी के लिए दीए की दुकानें भी काफी संख्या में सजी रहीं। जहां पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहीं। इसके साथ ही फूल माला और पटाखे की भी दुकानें सजी देखी गई। पूजा करने और अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने फूल मालाओं का भी जमकर खरीदारी की। दीपावली पर बाजारों में जबकि भीड़ रही। नगर के लिप्पन तिराहा पर तो कुछ-कुछ देर पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही थी। जाम ऐसा की ओवरब्रिज तक को भी अपनी चपेट में ले ले रही थी। हालांकि वहां पर मौजूद पुलिस व यातायात पुलिस के तैनात जवानों की सक्रियता से जाम अधिक समय तक नहीं लग पा रहा था।