Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, सशक्तिकरण योजनाओं एवं सहायता संसाधनों के प्रति किया गया जागरूक
भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एवं
एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद भदोही के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, कस्बों, स्कूलों व कॉलेजों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, सशक्तिकरण योजनाओं एवं सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया।
इनसेट
दी गई इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
o वीमेन पावर लाइन-1090
o महिला हेल्पलाइन-181
o पुलिस आपातकालीन सेवा-112
o सीएम हेल्पलाइन-1076
o स्वास्थ्य सेवा-102
o एम्बुलेंस सेवा-108
इनसेट
संबंधित पंपलेट किए गए वितरित
अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं में पंपलेट का भी वितरण किया गया। बताया गया कि जनपद पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिससे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया जा सकें। साथ ही उनकी जनसहभागिता को और अधिक सशक्त किया जा सके।