फतेहपुर में पटाखा मंडी हादसे के पीड़ित व्यापारियों की मदद को आगे आया आदर्श व्यापार मंडल

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने 12 दुकानदारों को दी सहयोग राशि

FATEHPUR NEWS: शहर की पटाखा मंडी में हाल ही में हुई भीषण दुर्घटना से पटाखा व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस दुखद घटना ने पूरे व्यापारिक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे कठिन समय में आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रदीप गर्ग ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित व्यापारियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आज प्रदीप गर्ग व जिला अध्यक्ष अभिनव यादव एवं पद्मित तिवारी के द्वारा लगभग 12 दुकानदारों को सहयोग राशि प्रदान की गई, ताकि वे अपने परिवारों के साथ दीपावली का त्यौहार मना सकें और उन्हें आर्थिक रूप से कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर  गर्ग ने कहा कि यह एक छोटी सी कोशिश है जिससे व्यापारियों को संबल मिले और उनके जीवन में थोड़ी खुशी लौटे।उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद प्रशासन एवं शासन स्तर पर वार्ता कर शेष प्रभावित व्यापारियों के लिए भी राहत एवं सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं में प्रभावित व्यापारियों को तत्काल राहत प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।आदर्श व्यापार मंडल की यह पहल व्यापारिक समाज में एकता, संवेदना और सहयोग की भावना को दर्शाती है। स्थानीय व्यापारियों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदीप गर्ग जैसे संवेदनशील नेता व्यापारियों के सच्चे हितैषी हैं। सहयोग राशि पाने वाले दुकानदार आदर्श दीक्षित प्रदीप कुमार दुकान प्रदीप गुप्ता सतीश चंद्र कुमार गुप्ता आनंद तिवारी अजीत कुमार अमित कुमार विकास कुमार राजीव श्रीवास्तव अजय कुमार विजय कुमार इन दुकानदारों को सहयोग राशि प्रदान की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *