जीआरपी पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया  गिरफ्तार, कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद

ETAWA NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उ0प्र0 के आदेशानुसार  पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे जीआरपी अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन में चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनो पर आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, वाछित/वारंटी /इनामियां अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिग अभियान के अनुक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे  की देखरेख में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी इटावा जंक्शन  के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से अभियुक्त मोहित पुत्र सिपाही लाल निवासी इमलिया थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से चोरी के 4 अदद  एन्ड्रायड मोबाइल ( अनुमानित कीमत करीब 80000/- रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदो के विभिन्न थानो पर 10 मुकदमे,गैगस्टर,चोरी,शस्त्र  आदि पंजीकृत है तथा अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के अभियोग मे 5 वर्ष सजा याफ्ता है । गिरफ्तार करने वाले प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा
उपनिरीक्षक सुशील कुमार सहित टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *