आस्था वंडर लाइब्रेरी में दिवाली की मिठास, टिल्लू भाई की कॉमेडी और हेलमेट बाबा का संदेश बना आकर्षण का केंद्र

ETAWA NEWS: दिवाली के शुभ अवसर पर आस्था वंडर लाइब्रेरी पर दिवाली के सुभ अवसर पर खुशियों का माहौल देखने को मिला। लाइब्रेरी परिसर के सभी सदस्यों को मिठाई बांटी गई और सबके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर सोशल मीडिया पर चर्चित कॉमेडियन टिल्लू भाई जिनका पेज भी टिल्लू भाई के नाम से फेसबुक पर संचालित हैं इनके कॉमेडी वीडियो की जमकर चर्चा रही, जिसने सभी को खूब हँसाया। वहीं, रमेश कुमार प्रजापति जो हेलमेट बाबा के नाम से फेसबुक पर यातायात नियमों को बढ़ावा दे रहे हैं हेलमेट बाबा ने भी लाइब्रेरी के  सभी  सदस्यों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम में लाइब्रेरी के सदस्य सौरभ यादव, अनिल यादव, सौरभ सिंह, अंकित, अर्पित, कपिल, पायल, अनामिका यादव, शिव प्रताप और कमल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक प्रवीन कुमार ने सभी को मिठाई वितरित कर दिवाली की शुभकामनाएँ दीं और शिक्षा तथा अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *