Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

समय से कार्य पूरा न होने पर एलडी क्लॉज लगाकर कटौती करने के आदेश, शीघ्र निर्माण पूर्ण करने की चेतावनी
JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज नगर पालिका उरई द्वारा बनाए जा रहे शहीद पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में मंद गति और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एलडी क्लॉज लगाकर कटौती की जाए, ताकि शासन के निर्देशों के अनुरूप जवाबदेही तय हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पार्क का कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करें और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत, आर्किटेक्ट आदि उपस्थित रहे।