Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। यह दिवस उन बहादुर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक “आर.पी.सिंह” और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” सहित अन्य पुलिस और पीएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्ड ने सलामी दी और 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये। इस मौके पर सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।