Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चले, तनाव पूर्ण माहौल
JAUNPUR NEWS: बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव में रविवार को आबादी की ज़मीन को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट–पत्थर, लाठी–डंडे और यहां तक कि फावड़े तक चलने लगे। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नज़र आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद गांव के ही विवेक तिवारी और संतोष तिवारी के परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा था। विवाद की जड़ आबादी की ज़मीन है, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। पुलिस ने इस विवाद को देखते हुए दो दिन पहले ही दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में चालान किया था, लेकिन रविवार को फिर विवाद भड़क गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी बरसठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु
आबादी की ज़मीन को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद रविवार को मारपीट में बदला, लाठी–डंडे और फावड़े चले 10 से अधिक लोग घायल, कई की हालत गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में है।