Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णा साहू ने किए पांच शिकार, मयंक का हरफनमौला प्रयास व्यर्थ
PRAYAGRAJ NEWS: नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब ने कायस्थ पाठशाला क्लब को तीन विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में जहां विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णा साहू ने शतकीय पारी (94 रन, 84 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) के अलावा विकेट के पीछे तीन कैच एवं दो स्टंपिंग भी किया। वहीं दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज प्रखर मालवीय ने उम्दा गेंदबाजी (8-0-34-4) की। पराजित टीम के मयंक दुबे का बहुमुखी प्रयास (67 रन एवं तीन विकेट) व्यर्थ हो गया।
केपी कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में कायस्थ पाठशाला क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन (मयंक दुबे 67, तेजस्व मिश्र 47, प्रखर मालवीय 4/34, उदय प्रताप सिंह 2/35, शहजान अहमद 2/59) बनाए। जवाब में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब की टीम ने 37.5 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन (कृष्णा साहू 94, वीर प्रताप 57, मयंक दुबे 3/30, आदर्श पांडेय 2/29) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व अजय कुमार ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।