Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: वरिष्ठ भाजपा नेता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ संगम तट पर केक काटकर व दीपदान करके अमित शाह का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अमित शाह श्रेष्ठ रणनीतिकार, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत व संगठनात्मक क्षमता समर्पण के बल पर एक कार्यकर्ता से लेकर आज देश के गृह मंत्री तक का सफर तय किया है। भाजपा को आगे बढ़ाने में उनका अतुलनीय योगदान है। आज भारत एक मजबूत महाशक्ति के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है तो उसमें केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान है।कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस अवसर पर डॉ शैलेष पांडेय, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, अनुराग संत, पार्षद नीरज गुप्ता, अमित, आलोक पांडे, आलोक श्रीवास्तव, निखिल केसरवानी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर पाल, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, राजेश गोंड, दीप द्विवेदी आदि ने बधाई दी।