साइकिल स्टोर में लगी आग,विधायक ने दिया मदद का आश्वासन

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को पटेल नगर शाहगंज बाजार, विकासखंड राजगढ़, मंडल राजगढ़, विधानसभा मड़िहान, जिला मीरजापुर में स्थित तुलसी साइकिल स्टोर में दो दिन पूर्व आग लग जाने से सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल उनके आवास पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि वे प्रशासन के साथ मिलकर इस परिवार की हर संभव सहायता करेंगे और उन्हें इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दुकान के मालिक तुलसी सोनी सहित अन्य स्थानीय लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *