Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र स्थित महुआंव पाण्डेय गांव में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें यजमान संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेरित धर द्विवेदी व सचिव प्रज्ज्वल धर द्विवेदी रहे। आचार्य कि दायित्व उपस्थित ओमकार धर द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में गणेश पूजन कर स्थापित श्री सिद्धेश्वर महादेव जी, श्री संकटमोचन हनुमान जी ठाकुर जी के अलावा अन्य देवी देवताओं का सविधि पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजन के बाद आरती प्रसाद वितरण किया गया। और दूसरी तरफ हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुन्दर काण्ड, हनुमानाष्टक, का पाठ किया गया। साथ ही श्री गणेश चालीसा, श्री राम चालीसा, शिव चालीसा, दुर्गा चालीसा आदि का भी पाठ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों द्वारा शंख ध्वनि,घंटा, घड़ियाल के साथ जयकारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कृष्ण धर द्विवेदी, कामेश्वर धर द्विवेदी,सत्य धर द्विवेदी, जगदीश शर्मा, गोविंद धर द्विवेदी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक संस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी के द्वारा किया गया था।