बार काउन्सिल चुनाव में नॉमिनेशन शुल्क को कम करें बार काउन्सिल:राकेश शरण मिश्र

SONBHADRA NEWS: सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश” को पत्र लिखकर  बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में सदस्य पद हेतु नॉमिनेशन शुल्क डेढ़ लाख को कम करके पच्चीस हजार करने की अपील की है। श्री मिश्र ने लिखा है कि डेढ़ लाख नॉमिनेशन शुल्क किए जाने से प्रदेश के अनेकों विद्वान अधिवक्ता  इस चुनाव में भागीदारी करने से वंचित रह जा रहे है जो उचित नहीं है। मिश्र ने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल के चुनाव का नॉमिनेशन शुल्क पिछले चुनाव की भांति पच्चीस हजार ही होना चाहिए जिससे कोई भी इच्छुक अधिवक्ता इस चुनाव को लड़ सके। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव पूरे प्रदेश का चुनाव होता है और इसमें पूरे प्रदेश के हर जिले हर तहसील के अधिवक्ता अपना मतदान करते है जिनसे संपर्क करने में एक प्रत्याशी अधिवक्ता का अत्यधिक धन खर्च हो जाता है परंतु नॉमिनेशन शुल्क अचानक पच्चीस हजार से डेढ़ लाख कर देने से चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओ पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है और जो न्यायोचित भी नहीं है इसलिए इसे कम करके पच्चीस हजार किया जाना ही न्याय संगत एवं विधिनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *