नम आंखों से की गई मां लक्ष्मी देव गणेश के प्रतिमाएं विसर्जित

SONBHADRA NEWS: स्थानीय विकास खण्ड स्थित स्थापित गणेश लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया,भैरो पुर, केकराही स्थापित मां लक्ष्मी देव गणेश की प्रतिमा नम आंखों के साथ डीजे के धुन पर नाचते झूमते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने किया विसर्जन। कसया से मूर्ति विसर्जन के लिए जोकही, करकी माइनर, भगौती, पापी, करकी, बस देवा होते हुए कसया तालाब में किया गया।माता जी की एक झलक पाने के लिए भक्त बेहाल रहे। इस दौरान भक्तजन के साथ करमा पुलिस साथ मिलकर चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *