Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। डॉ. शिव पटेल ने कहा कि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। स्वागत करते हुए जिला पंचायत सदस्य और वाराणसी खंड स्नातक/ शिक्षक विधान परिषद चुनाव के मीरजापुर के कोऑर्डिनेटर शिव शंकर चौबे ने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी छोटे खान ने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी को जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है और इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, गुलाब चन्द्र पांडे, राजधर दुबे, पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति, पप्पू दुर्गा प्रसाद चौधरी, कड़े प्रसाद चौधरी, सतीश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, अधिवक्ता विजय कुमार, अधिवक्ता प्रदीप कुमार प्रजापति और डिंपू यादव उपस्थित थे।