गोवर्धन पूजा पर प्रधान ने गौशाला में की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड़-चना

FATEHPUR NEWS: जनपद के विकास खण्ड ऐरायां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर घोष में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीत सिंह यादव ने ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्व का पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वहीं पूजा के बाद ग्राम प्रधान संजीत सिंह यादव ने गौमाताओं एवं गौशाला में उपस्थित गौ वंशों को गुड़, चना, लाई और हरा चारा आदि खिलाया तथा ग्रामीणों से गौसेवा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी परंपरा और प्रकृति से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो हमें पशुधन के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण, महिला समूह की सदस्याएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं की परिक्रमा की और प्रसाद वितरण किया गया। विशेष रूप से गौशाला में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *