जमीनी विवाद मे सगे भाई को पीटा,दो पर केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: जमीन के विवाद को लेकर आपसी रंजिश में भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुई पिटाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर मेन रोड निवासी रहमत अली पुत्र सज्जाद हुसैन ने कड़ा धाम थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उनका अपने बड़े भाई हसमत अली और उसके बेटे मोहम्मद अयूब से जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसकी मां और बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों हसमत अली व मोहम्मद अयूब के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कड़ा धाम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, चोटिल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और जल्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *