Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थोड़ी देर में दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे जिससे दस लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची शहजादपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कल्यानपुर निवासी चौराहे के पास पड़ी अपनी एक जमीन में मंगलवार को दोपहर के बाद बाउंड्रीवाल निर्माण कराना शुरू कर दिया जिस पर दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना हक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। दिनों पक्षों में काफी देर तक विवाद चलता रहा जब मामला हल नहीं हुआ तो शाम को लगभग साढ़े चार बजे दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे जिससे दोनों पक्षों से कुल दस लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से महेश कुमार 30 साल पुत्र राजलाल, संगीता देवी पत्नी महेश कुमार, सचिन कुमार पुत्र राजलाल, आरती देवी पत्नी सचिन कुमार व उमेश कुमार पुत्र राजलाल घायल हो गए। वहीं निर्माण करा रहे पक्ष से पूजा देवी पुत्री चुम्मा लाल, मधु देवी पुत्री चुम्मा लाल , अनीता देवी पुत्री चुम्मा लाल, पिंटू पुत्र जमुना प्रसाद व चुम्मा लाल घायल हो गए। वहीं ईंट पत्थर चलने से वहां पर खड़ी एक बोलोरो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी शहजादपुर गणेश प्रसाद ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।