Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कमसेरा-अमखेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
JALAUN NEWS: थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सक्रियता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात लगभग साढ़े सात बजे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार हमराह उपनिरीक्षक इबरार खान, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, अनुज प्रजापति व शिवशंकर के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी व रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम अमखेड़ा की ओर से एक युवक संदिग्ध अवस्था में कमसेरा चौराहे की तरफ आ रहा है और कोई गंभीर वारदात कर सकता है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवराज सिंह उर्फ सूरज उर्फ सूर्या भाई पुत्र निर्भय सिंह निवासी ग्राम कमसेरा थाना रेढ़र बताया। तलाशी के दौरान उसकी बेल्ट से एक 315 बोर का तमंचा चालू हालत में और जेब से एक जिंदा कारतूस (BMM KF 93 अंकित) बरामद हुआ। आरोपी तमंचे का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका और अपने अपराध की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।