रंजिश में महिलाओं की पिटाई, चार पर केस

PRATAPGARH NEWS: रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे उपाई राजापुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र शिवदर्शन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्कीस अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के राहुल पुत्र रामपियारे, राकेश पुत्र धर्मराज, जगतारा पत्नी राकेश, राधा पत्नी रामपियारे एकराय होकर उसके दरवाजे के ठीक सामने नींव की खुदाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की मां प्रेमा देवी पत्नी संगीता व पुत्री हिमांशी को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *