Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: दीपावली पर पौराणिक धाम बाबा घुइसरनाथ धाम में परम्परागत आदिगंगा सई आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। आदिगंगा सई आरती संयोजन समिति के द्वारा आरती संध्या का शुभारंभ धार्मिक ग्रन्थों के विधिविधान पूजन से हुआ। समिति के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमदभागवतगीता का पूजन अर्चन किया। इसके बाद सई मईया का भी अच्छत, पुष्प, धूप दीप से सई माता का भी पूजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में सई को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित कराए जाने को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प की मंगलकामना को लेकर बाबा को मत्था भी टेका। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन सह संयोजक पं. शिव नारायण शुक्ल ने किया। समिति के सह संयोजक विपिन शुक्ल ने श्रद्धालुओं का तिलक अभिषेक किया। इस मौके पर आचार्य आदित्य दुबे, दिनेश सिंह, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, महेन्द्र मिश्र, विनय शुक्ला, गिरजाकांत द्विवेदी आदि रहे।