Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
JAUNPUR NEWS: दीपावली की रौशनी और खुशियों से भरी शाम उस समय सनसनी में बदल गई जब मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामनगर में दीया जलाने को लेकर हुए मामूली विवाद मे। पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने पहले गाली-गलौज की और फिर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपावली की शाम मोहल्ले की एक महिला अपने घर के बाहर परंपरागत रूप से दीया जला रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला राजेंद्र प्रसाद पटेल वहां पहुंचा और दीया जलाने से मना करने लगा। कहासुनी के बीच उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और खुलेआम हवा में फायर कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हुई। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं श्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजेन्द्र प्रसाद पटेल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है और विवादित वीडियो की जांच के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों में भय का माहौल
घटना के बाद से रामनगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि दीपावली जैसे शांतिपूर्ण पर्व पर इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और समाज में भय पैदा करती है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक घटना, विवाद या अफवाह की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।