Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गाय माता का पूजन कर मांगा विश्व शांति का आशीर्वाद
JHANSI NEWS: इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन महोत्सव भव्यता से आयोजित हुआ। वेद मंत्रों के साथ भगवान गोवर्धन, श्री कृष्ण व राधा जी का अभिषेक, श्रृंगार महाभिषेक किया गया। इस अवसर पर गाय माता का पूजन किया। गौ भक्त पियूष रावत ने गौ माता की महिमा बताई। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता यदि किसी का भाग्य यदि बदल सकती है तो गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है जो सबके भाग बदल सकती है और आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें ! हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद मांगा। संकीर्तन उपरांत विशाल भंडारा हुआ। इस्कॉन मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। अभिषेक व श्रृंगार किया गया। मंदिर के ब्रह्मचारी व्रज जन रंजन दास प्रभु ने गोवर्धन महाराज की कथा सुनाई और बताया की किस प्रकार भगवान् की शिक्षाओं के पालन से हम अपने जीवन में शांति ला सकते है । छप्पन भोग पश्चात भव्य महाआरती की गयी। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन किया। बधाई गीत गाए। इसके पश्चात विशाल भंडारा हुआ। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस उत्सव का आनंद लिया मंदिर के उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास ने बताया की कलियुग में केवल हरिनाम ही सभी प्रकार की समस्याओं का हल है। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी पीयूष- प्रियाता रावतअशोक सेठ ,डॉ अशोक गुप्ता, मनीष नीखरा ,,सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ अजय अग्रवाल, करुणासिंधु दास,दामोदर बंधू दास, भक्त विपिन, भक्त विवेक, सुन्दर मोहन दास, प्रभात शर्मा एवं सभी भक्त गण आदि मौजूद रहे।सभी का आभार पीयूष रावत ने किया।