सऊदी में फंसे युवक ने PM मोदी से लगाई गुहार, बोला-मोदी जी वापस बुला लो….. यहां ऊंट चरवा रहे है

PRAYAGRAJ NEWS: सऊदी अरब में फंसा युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कहता दिख रहा है कि वो वहां ऊंट चरा रहा है. उसने गुहार लगाई है कि उसे वापस बुला लिया जाए. युवक बता रहा है कि कफील ने उसका वीजा रख लिया है और उसको आने नहीं दे रहा. उससे कड़ी धूप में रेगिस्तान मे ऊंट चरवाया जा रहा है। अंकित भारती उर्फ इंद्रजीत कमाने के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था। इंद्रजीत अब सोशल मीडिया के माध्यम से देश लौटने की अपील कर रहा है । उसने प्रधानमंत्री मोदी से भी वतन वापसी की गुहार लगाई है। इंद्रजीत यूपी प्रयागराज हंडिया तहसील के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के शेखपुर छतौना गांव का रहने वाला है।इंद्रजीत ने रो-रोकर वीडियो बनाया है। उसका कहना है कि दूर-दूर तक यहां रेगिस्तान दिखाई दे रहा है। वह यहां अकेला पड़ गया है और बहुत ज्यादा घबरा रहा है.  कफील उसे जिस काम के लिए लाया था, वह काम न देकर उसे रेगिस्तान ऊंट चराने का काम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *