फुलवारी लीला का हुआ मंचन

SONBADHRA NEWS: स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ओदार गांव में गत वर्षों की भांति बुधवार की रात्रि में रामलीला के मंचन की शुरुवात की गई।कलाकारों द्वारा दूसरे दिन फुलवारी का मंचन किया गया।बताया गया कि राम-लीला विगत कई वर्षों से चल रही है।जिसका मंचन गांव के युवाओं के द्वारा किया जाता रहा है। गांव के पूर्वजों द्वारा रामलीला की शुरुवात की गई और आज भी अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती है।रामलीला के दूसरे दिन फुलवारी मंचन  कलाकारों द्वारा किया गया।भगवान राम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र जनकपुर की फुलवारी में जाते हैं।जहाँ उनकी मुलाकात पहली बार सीता से होती है। इसके पूर्व अहिल्या उद्धार और जनकपुरी भ्रमण कराया गया।फुलवारी प्रसंग में सीता अपनी सखियों के साथ फुलवारी (बगीचे) में पूजा करने आती हैं और दोनों पहली बार एक-दूसरे को देखकर मोहित हो जाते हैं। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम और लक्ष्मण जनक की फुलवारी में प्रवेश करते हैं। वहां वे सीता को उनकी सखियों के साथ देखते हैं। फुलवारी मंचन में कलाकारों ने सजीव प्रदर्शन किया रामायण की चौपाइयों, कलाकारों के संवाद, संगीत और अभिनय का उपयोग जिससे दर्शकों को मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।रामलीला कलाकारों में शिवम् त्रिपाठी, संदीप विश्वकर्मा,मयंक त्रिपाठी, अश्विनी सिंह और विजय सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया।अंत में दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। रामलीला का आयोजन राघवेंद्र रामलीला समिति ओदार द्वारा किया गया।इस अवसर पर तमाम लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *