Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कायस्थ समाज को धर्म से जोड़ते हुए संगठित करना मेरा परम उद्द्येश:डॉक्टर शुशील सिन्हा
PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार को भगवान् श्री चित्रगुप्त का पूजन अर्चन का कार्यक्रम पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ धूमनगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पार्षद भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव के अगुवाई में पुरे मनोयोग से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान् श्री चित्रगुप्त की कथा का श्रवण करते हुए कलम दवात की पूजा की उक्त अवसर पर कायस्थ संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा की कायस्थ समाज सदैव नैतिकता बुद्धि और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करता है। उन्होंने आगे कहा की भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के आशीर्वाद से कायस्थ समाज में अनेक विभूतियों क्रमशः स्वामी विवेकानन्द, संविधान निर्माता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस, जय प्रकाश नारायण, लाल बहादुर शास्त्री, डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन, अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक मुकेश कुमार, कवित्री महादेवी वर्मा, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे अनेक लोगों ने जन्म ले कर कायस्थ समाज को शीर्ष पर पहुंचाते हुए समाज का मान बढ़ाया है। मुख्य यजमान कायस्थ समाज के वरिष्ट नेता डॉक्टर शुशील सिन्हा ने अपने ओजस्वी उद्भोधन में कहा की कायस्थ समाज को धर्म से जोड़ते हुए संगठित करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है इस लक्ष्य को अभियान बनाकर नगर के सभी मोहल्लों में भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर के निर्माण एवं पूर्व के मंदिरों का सौन्दर्यीयकरण करने का संकल्प भी लिया। उक्त अवसर पर वीर कृष्ण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, शरद चंद्र श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।