Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पदयात्रा व रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन, स्कूल कॉलेज महाविद्यालयों में भी होंगे विविध कार्यक्रम
PRAYAGRAJ NEWS: देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान चलाएगी। गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में अभियान को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों की आहूत बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर जिला स्तर पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी व रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। उसी दिन बूथ स्तर पर भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालयों में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम के तहत 1 से 7 नवंबर तक स्कूल कॉलेजों महाविद्यालयों आदि में निबंध, भाषण, रंगोली, व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत 1 से 25 नवंबर के मध्य प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (शहर उत्तरी, दक्षिणी व शहर पश्चिमी) में 8 किमी तक की पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान अनिल केसरवानी”झल्लर” रवि केसरवानी, डॉ शैलेष पांडेय, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश पटेल, राघवेंद्र कुशवाहा, गिरिजेश मिश्रा, राम लोचन साहू, राजू राय, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।