तेजस क्लब ने सीरीज में की बराबरी

फोटो-सर्वेश को मैन ऑफ द मैच देते विवेक गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: तेजस क्लब ने किशोरी लाल क्लब को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की तेजस्वी क्रिकेट सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली। किशोरी लाल पीजी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 25.1 ओवर में 174 रन (कुणाल पाल 41, आरुष सिंह 34, शिवांक 13, शिखर पाल 2/26, राजीव मिश्रा 2/34, कमल सिंह 2/37) बनाए। जवाब में तेजस क्लब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन (सुधांशु 60, सर्वेश सोनकर 41 नाबाद, कमल सिंह 35, युसूफ खान 1/07, रूद्र राज सिंह 1/20) बना लिए। सर्वेश सोनकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *