Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: मुंशीगंज अमेठी क्षेत्र के गरथोलिया स्थित बाबा बूढ़े धाम पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे दिन धाम परिसर भक्तिमय वातावरण और बूढ़े बाबा के जयकारों से गूंजता रहा. इस अवसर पर प्रधान दद्दन यादव, समरजीत मौर्य, रामगणेश यादव, राजा, धर्मेंद्र मौर्य , कुनाल, बबन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।