Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: कूड़ा जलाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीड़िता को मारपीट कर चुटहिल कर दिया। तहरीर पर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के हण्डौर पूरे नाहर निवासी सिराजुददीन की पत्नी हदीशुलनिशा ने दी गई तहरीर में कहा है कि इक्कीस अक्टूबर को शाम सात बजे उसने अपने दरवाजे के सामने कूड़ा जलाया था। इसी बात को लेकर विपक्षी गांव के अली अहमद की पत्नी जरीना, मो0 शमीम की पत्नी निशा व याकूब के पुत्र रईस तथा रईस की पत्नी सबरीन बानो ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के साथ मारपीट देख उसकी बहू शहनूर बीचबचाव को आयी तब विपक्षियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। प्रभारी निरीक्षक मनोज का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।