Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो 1 घायल युवक 2 पुलिस अधीक्षक दीपक भाकुर 3 थाना प्रभारी दीपनारायण
PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने में उस समय खलबली मच गई जब हिरासत में लिए गए युवक ने लॉकअप के अंदर अपना गला रेत लिया। खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भेजा गया है। उसके पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एसपी ने एसओ मानिकपुर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ कुंडा को सौंपी गई है। मानिकपुर थाने में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने लॉकअप में गला काट लिया। उसे उपचार के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है. कुंडा कोतवाली के जमेठी के रहने वाले 24 शिवम सिंह को चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। परिवार वालों का कहना है कि पांच दिन पहले उसे पुलिसकर्मी ले गए और प्रताड़ित करते हुए पूछताछ कर रहे थे। बृहस्पतिवार भोर में लॉकअप में बंद शिवम सिंह ने अपना गला रेत लिया। यह देख थाने में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पुलिसकर्मी रायबरेली एम्स ले गए. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना की जांच सीओ कुंडा अमरनाथ को सौंपते हुए थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किस हालत में उस तक धारदार हथियार पहुंचा। किस हथियार से गला काटा है इसका पता लगाया जा रहा है। घायल शिवम की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि शिवम पहले बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।