संदिग्ध परिस्थितियों में गोली से युवक की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत हो गयी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया। लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना निवासी सूरज सरोज 24 पुत्र संजय सरोज की गुरूवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। चर्चा के मुताबिक युवक घर के अंदर खुद को गोली का शिकार बना लिया। युवक की मौत होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गयी। मृतक एक लाईट हाउस में काम किया करता था। घटना की जानकारी मिलने पर लीलापुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि घटना के पहलुओं की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *