Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 139, “रोसेरा विधानसभा” का पर्यवेक्षक, प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के ज़िलाध्यक्ष दानिश माबूद को नियुक्त किया। दानिश माबूद ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, कुशलता और लगन के साथ करते हुए वहां गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान करूंगा। शाहिद अली, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश सरोज, शाद सिद्दीकी, फरीद अहमद, उत्कर्ष उपाध्याय, अली हुसैन, वसीम अहमद, रियाज़ सुल्तान आदि ने भी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।