विवाहिता ने देवर व सास पर लगाया प्रताणित कर मारपीट का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कानेमई गांव की एक विवाहिता ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर देवर व सास पर प्रताणित कर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
सैनी कोतवाली के कानेमई का मजरा रघुवीर पुर निवासी राधा देवी पत्नी राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है वह अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ घर में रहती है । पीड़िता के मुताबिक बुधवार की सुबह वह खाना बना रही थी इस दौरान उसका देवर नशे की हालत में आया और गाली गलौच करते हुए मारपीट कर घर से भगाने लगा, पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास व देवर उसके साथ आएदिन मारपीट कर घर भगाते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *