Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बरमतपुर अहिरारा निवासी पूजा पटेल पत्नी चुम्मा लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी बहन मधु देवी व बहनोई रंजीत सिंह निवासी चरवा थाना के बहचूरपुर के साथ कल्याणपुर स्थित अपने मां के घर में थे । शाम करीब पांच बजे कल्याणपुर के कुछ लोग गांव के नजदीक पुलिया के पास लाठी डंडे से लैश उस पर हमला बोल दिया और मारपीट में वह और उसकी भान मधु , रंजीत चोटहिल हो गए , पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी इस दौरान गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट पत्थर से चार पहिया को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने कल्याणपुर निवासी महेश पटेल, उमेश, आरती पटेल व संगीता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।