Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

75 बच्चों की जान का बना रहता है खतरा, विद्युत विभाग खामोश
FATEHPUR NEWS: तेलियानी विकास खंड स्थित सथरियांव गांव के कंपोजिट विद्यालय में एक हाई टेंशन लाइन स्कूल के ठीक ऊपर से गुजर रही है। यह लाइन विद्यालय में पढ़ रहे 75 बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। बच्चे इन नंगे बिजली के तारों के नीचे हर पल डर के माहौल में रहते हैं। विद्यालय की शिक्षिका राजरानी ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के कारण बच्चे मैदान में खुलकर खेल नहीं पाते। सुबह की प्रार्थना के दौरान भी शिक्षक और छात्र तार टूटने के डर से सहमे रहते हैं। उनकी चिंता है कि कोई भी छोटी सी चूक या हादसा बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। वहीं शिक्षिका राजरानी के अनुसार, विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इस हाई टेंशन लाइन पर अब तक कोई सेफ्टी कवर नहीं लगाया गया है, जिससे खतरा और बढ़ा हुआ है। विद्यालय स्टाफ ने इस गंभीर मुद्दे पर कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस खतरे को देखते हुए पहले ही विद्युत विभाग को आधिकारिक पत्र लिखा था। बावजूद इसके, विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण यह जोखिम भरा ढाँचा जस का तस बना हुआ है और बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विद्यालय के ऊपर से गुजर रही यह हाई टेंशन लाइन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों और विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।