जिला कारागार पहुंचकर बहनों ने बंद भाइयों को लगाया टीका

FATEHPUR NEWS: भैया दूज के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान जिला कारागार में बंद भाइयों को टीका करने के लिए भी बहनें पहुंचीं। जेल में बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और उनका मुंह मीठा कराया। बहनों ने भाइयों से भविष्य में कोई अपराध न करने का आग्रह किया। इसके जवाब में, जेल में बंद भाइयों ने भी अपनी बहनों को वचन दिया कि रिहा होने के बाद वे कभी अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेंगे। सामान्यतः भैया दूज पर भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की जल्द रिहाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना आदि भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *