दिवाली कप टूर्नामेंट में फाइल विजेता बनी विश्वास इलेवन टीम

नंदिनी इलेवन को सात विकेट से हराकर खिताब किया अपने नाम

FATEHPUR NEWS: जनपद में गुरुवार को प्रेस विटीरियन चर्च में दीवाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विश्वास इलेवन ने जीत लिया है। टीम ने नंदिनी इलेवन को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच देवीगंज स्थित प्रेस विटीरियन चर्च के मैदान में खेला गया। टूर्नामेंट के खिताबी भिड़ंत में नंदिनी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में टीम ने 133 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें गुड्ड ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। जवाब में, विश्वास इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया। विश्वास इलेवन की ओर से तन्नू मिश्रा ने 30 गेंदों पर 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशू को ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ और ‘बेस्ट बैट्समैन’ का खिताब मिला। ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार शशांक दुबे को दिया गया, जबकि ‘बेस्ट फ़ील्डर’ आशीष मैक्सवेल रहे। विजेता टीम विश्वास इलेवन को ट्रॉफी पूर्व सभासद अनिल बाबा ने प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य आयोजक निर्भय सिंह व मोहित मिश्रा सहित सागर गुप्ता, सुमित सेंगर, विश्वास रस्तोगी, आकाश सोनी, प्रवीण शुक्ला, हरिओम गुप्ता और राहुल मिश्रा जैसे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *