महासभा द्वारा भगवान चित्रगुप्त एवं शनि देव की हुई पूजा पाठ

FATEHPUR NEWS: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को बांके बिहारी मंदिर, फतेहपुर में भगवान चित्रगुप्त एवं भगवान शनि देव की विधिवत पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ बंधु उपस्थित रहे और समाज की एकता, भाईचारे तथा संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया। पूजन के दौरान उपस्थित चित्रांश बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त से समाज के कल्याण, शिक्षा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *