Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
KAUSHAMBI NEWS: दारानगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और भक्ति भाव से जयघोष करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया।कथा का आयोजन डीजीसी क्रिमिनल सोमेश्वर तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य अश्वनी तिवारी एवं भुनेश्वर तिवारी निवासी दारानगर के सौजन्य से किया जा रहा है। इस पावन कथा का वाचन वृंदावन से पधारे श्री स्वामी पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज के श्रीमुख से हो रहा है।कलश यात्रा के दौरान गांव में पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव, नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी, एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, जगदीश त्रिपाठी, पवन तिवारी, दीपक मणि, अरविंद मणि, ज्ञानेंद्र, वेद प्रकाश एवं नागेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्रीभागवत कथा के विषय में शिक्षक पवन तिवारी ने बताया कि 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कथा चलेगी। डीजीसी सोमेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से गांव में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु उपस्थित होंगे।